जबरन कार में बिठाकर की युवक से मारपीट

मोहाली: अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। महबूब खान नाम का युवक सेक्टर-70 से चंडीगढ़ बैंक जा रहा था तभी फेज-7 में उसे किडनैप कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महबूब को इंस्टीटयूट के पूर्व डायरेक्टर व उसकी गर्लफ्रैंड ने दो साथियों के साथ मिलकर जबरन अपनी गाड़ी में बिठाया। गाड़ी में बिठाकर महबूब से मारपीट की और उसे धमकाया। उसकी कार की चाबी भी छीन ली।

फोर्टिज अस्पताल के पास किसी रैली के आयोजन में तैनात की गई पुलिस को देखकर उन्होंने अपनी कार शिक्षा बोर्ड की तरफ मोड़ ली और युवक को पार्क के पास फैंक कर चले गए।

Related posts