मिशन और स्टेडियम ‘बी’ का रहा दबदबा

बागेश्वर। खेल विभाग के तत्वावधान में डिग्री कालेज मैदान में तीन दिवसीय अंडर-16 बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। खेल प्रेमी शिक्षक हरीश उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता को अनुशासन और खेल भावना से खेलने को कहा। आज प्रथम मुकाबला मिशन हाईस्कूल और दूसरा मुकाबला स्टेडियम बी ने जीता।
प्रथम मुकाबला आनंदी एकेडमी और मिशन हाईस्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें मिशन ने आठ विकेट से जीत हासिल की। जबकि दूसरे मुकाबले स्टेडियम बी और जूनियर हाईस्कूल विवेकानंद के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम बी ने तीन विकेट से विजयी रही। मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना का परिचय देते हुए प्रदर्शन करने को कहा। जिला खेल अधिकारी बबीता बिष्ट ने सभी का स्वागत किया। प्रतियोगिता में कुल 13 टीमें भाग ले रही हैं। अंपायर की भूमिका पंकज और चेतन ने निभाई। स्कोरर डीएस परिहार थे। इस अवसर पर जुवैद अहमद, संजीव खेतवाल, सुंदर सिंह गड़िया, भूपेश खेतवाल, हरिशंकर कर्म्याल आदि मौजूद थे।

Related posts