विकास भवन से पदियाधारा तक सड़क बनाने की मांग

पिथौरागढ़। जागृति केदार विकास समिति ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर विकासभवन से पदियाधारा तक स्वीकृत सड़क का निर्माण करने की मांग की है।
समिति के नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एडीएम से मिले प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि अगस्त माह में जिला प्रशासन, लोनिवि, जल निगम, जल संस्थान, बिजली विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्रीय विधायक मयूख महर ने रोड के निर्माण के लिए विधायक निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसके बाद उप जिलाधिकारी ने उक्त भूमि का निरीक्षण किया। लोगों ने कहा कि छात्रावास में अवैध तरीके से रहने वाले एक युवक द्वारा दी जा रही धमकी की वजह से रोड का निर्माण कार्य रोकना पड़ रहा है। इसकी वजह से लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। डीएम से मिलने वालों में पवन पाटनी, कैलाश नाथ, प्रकाश देवली, पूरन सिंह रावत, डीडी उपाध्याय, नितिन भट्ट, महेंद्र भट्ट, दिनेश सौन, विक्रम, मुकेश, राम सिंह, नारायण पाटनी आदि मौजूद थे।

Related posts