
भवाली। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बंशीधर भगत का कहना है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार सुनने, समझने, देखने की क्षमता खो चुकी हैं। दोनों सरकारों को जनहित से सरोकार नहीं रह गया है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री और विधायक सभी सत्ता मद में चूर हैं। देश की सीमाओं में घुसपैठ बढ़ रही है लेकिन सरकार इसे आतंकवादी घटनाएं कहकर देश को कमजोर करने पर तुली है। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढैला,खजान भट्ट, प्रकाश आर्य, मुकेश गुरुरानी, जुगल मठपाल, शिवांशु सिंह, त्रिलोक जोशी, सुनील भट्ट ने उनका स्वागत किया। इधर, तल्ला रामगढ़ में लोकलेखा समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर भगत का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढैला, मंडल अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा, विशन सिंह बिष्ट, गोविंद रावत, कृष्णानंद शास्त्री, ईश्वरी दत्त भट्ट आदि थे।
