
उत्तरकाशी। नियमितीकरण की मांग पर टीबी नियंत्रण कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर कार्य शुरू कर दिया है।
टीबी नियंत्रण कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के नवीन नौटियाल ने बताया कि कर्मी पांच सितंबर तक काला फीता बांधकर विरोध करेंगे। इसके बाद 7 सितंबर तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार तथा 10 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। विरोध करने वालों में कमला भंडारी, जीत सिंह बिष्ट, सविता नौटियाल, रघुवीर कंडारी, अरूण तिवारी, रामकुमार चमोली, रमेशपाल बिष्ट, परमेश्वर नौटियाल, कमल चौहान शामिल रहे।
