फांसी से कम सजा हुई तो अन्याय होगा

नई दिल्ली। वसंत विहार गैंगरेप की पीड़ित बिटिया के पिता को पूरा भरोसा है कि चारों आरोपियों को फांसी की सजा होगी। उनका कहना है कि, फांसी से कम सजा मिली तो यह उनके साथ अन्याय होगा।
बिटिया के पिता ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि, एक आरोपी नाबालिग था इसलिए कानून के मुताबिक सजा सुनाने के लिए अदालत बाध्य थी। लेकिन इन चारों आरोपियों के दोष को देखते हुए अदालत के समक्ष कोई मजबूरी नहीं है। जो अपराध इन्होंने किया है उसमें फांसी से कम सजा हो ही नहीं सकती। किसी वजह से यदि ऐसा फैसला नहीं आता है तब यह उनके साथ अन्याय होगा।

Related posts