
जुब्बल (शिमला)। तहसील जुब्बल की झगटान पंचायत में कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर की जीत पर जश्न मनाया गया। ग्रामीणों ने कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद गांव के विकास को गति मिलने की उम्मीद व्यक्त की है। कार्यकर्ताओं तथा गांव के लोगों ने रोहित ठाकुर की जीत तथा वीरभद्र सिंह के छठी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।
पूर्व पंचायत प्रधान तथा जुब्बल कोटखाई कांग्रेस मंडल के उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी ने बताया कि रोहित ठाकुर की जीत की खुशी के मौके पर गांव में नाटियां डाली गईं। इस मौके पर धाम का आयोजन भी किया गया। पंचायत प्रधान नूतन भागटा ने कहा कि रोहित ठाकुर के रिकार्ड मतों से जीतने तथा वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्री बनने पर क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस पंचायत में कांग्र्रेस सरकार के कार्यकाल में सभी संपर्क मार्गों का निर्माण तथा मुख्य सड़क के पक्का होने की उम्मीद है। झगटान पंचायत के लोगों ने हमेशा कांग्रेस तथा रोहित ठाकुर का साथ दिया है। इसलिए लोगों को उनसे पंचायत के विकास में सहयोग की भी उम्मीद है।
