पीटता था पति, पत्नी ने मारकर कुकर में पकाया

पीटता था पति, पत्नी ने मारकर कुकर में पकाया

पेइचिंग: चीन में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं, जिसमें एक पत्नी ने अपने पति को मारकर कुकर में खाने की तरह पका दिया। जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चीन के लुआन प्रांत में रहने वाली एक महिला कई सालों से अपने पति के जुल्म का शिकार थी। महिला का पति मां-बेटी पर बहुत अत्याचार करता था, जिससे तंग आकर महिला ने अपने पति की हत्या कर दी।

महिला ने पहले पति को नशे की दवाई दी। इसके बाद उसने पति को तीन दिनों तक भूखा-प्यासा रखा और उसकी खूब पिटाई की, जिसके कारण पति की मौत हो गई। पति की मौत का राज छुपाने के लिए उसने लाश के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हें कुकर में पकाया। लेकिन बाद में महिला ने खुद ही पुलिस के पास जाकर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Related posts