तेलंगाना राज्य गठन पर कैबिनेट नोट 20 दिन में: शिंदे

तेलंगाना राज्य गठन पर कैबिनेट नोट 20 दिन में: शिंदे

नई दिल्ली: संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना राज्य गठन के फैसले पर अमल करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय प्रस्ताव पारित कराने के लिए एक नोट तैयार कर रहा है और संभावना जताई जा रही है कि 20 दिनों के अंदर इस नोट को कैबिनेट के समक्ष पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोमवार को कहा कि मंत्रालय कैबिनेट में एक प्रस्ताव पारित कराने की तैयारी में जुटा हुआ है।

सूत्रों के अनुसार शिंदे ने कहा कि वैधानिक पुनरीक्षण के लिए प्रस्ताव का मसौदा कानून मंत्रालय को भेजा। नोट को 20 दिनों के भीतर कैबिनेट के समक्ष पेश किया जाएगा और उम्मीद है कि इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल जाएगी। शिंदे ने कहा कि प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद राज्य विभाजन के मुद्दे पर विस्तृत विचार-विमर्श के लिए एक मंत्री-सूमह का गठन किया जाएगा। गौरतलब है कि तेलंगाना राज्य गठन पर संप्रग अपनी सहमति पहले ही दे चुका है।

Related posts