
जोधपुरः अदालत द्वारा नाबालिग लड़की के आरोप में बुरी तरह से फंस चुके कथावाचक आसाराम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने से आसाराम समर्थकों का गुस्सा चरम पर है। आसाराम के समर्थकों ने जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।
हजारों की संख्या में जुटे ये समर्थक लगातार मांग कर रहे हैं कि आसाराम को जेल से रिहा किया जाए। समर्थकों के प्रदर्शन को उग्र होते देख स्थानीय पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा जिसमें कई समर्थक घायल हो गए हैं। इसके अलावा 200 के करीब समर्थकों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
गौरतलब है यौन उत्पीड़न केस में आरोपी आसाराम को जोधपुर कोर्ट ने आज 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। आसाराम को जोधपुर सेंट्रल जेल में ही रखा गया है, जहां आसाराम को 15 सितंबर तक रहना होगा।
