निकासी व्यवस्था नहीं, कांप्लेक्स में घुस रहा पानी

रुद्रप्रयाग। नगर पालिका की ओर से न्यू बस अड्डे पर बनाया गया शॉपिंग कांप्लेक्स दुकानदाराें के लिए मुसीबत बना हुआ है। शॉपिंग कांप्लेक्स के ऊपर सड़क पर निकासी व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश होते ही पानी कांप्लेक्स में घुस रहा है। दुकानदाराें ने सड़क से पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की।
व्यापारी एसएस नेगी, सौम्य ढौंडियाल, वीरेंद्र बर्त्वाल और चंद्रमोहन ने बताया कि बारिश होते ही सड़क पर जलभराव के कारण व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पानी निकासी के लिए कोई व्यवस्था न होने से पानी भवन में रिस रहा है। इस संबंध में पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन प्रशासन समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्हाेंने चेतावनी दी यदि शीघ्र पालिका सड़क से जल निकासी की व्यवस्था नहीं करती तो व्यापारी आंदोलन करेंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी भट्ट ने बताया कि सड़क के पास सीवर लाइन प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक सीवर लाइन नहीं बिछ पाई है। पालिका अब स्वयं जल निकासी की व्यवस्था करेगी।

Related posts