हत्या की आशंका में कोतवाली का घेराव

काशीपुर। बीते दिनों आत्महत्या करने वाले युवक के परिजनों ने युवक की हत्या का अंदेशा जता कोतवाली का घेराव किया। साथ ही पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
बीते दिन शनिवार को दोहरी वकील कुंडेश्वरी निवासी युवक संजय कुमार पुत्र कांता प्रसाद ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सोमवार को परिजनों के साथ कई लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। लोगों ने कहा कि बीते दिनों गांव के ही एक युवक के लापता होने पर एसओजी की टीम ने संजय को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया था। आरोप है कि एसओजी टीम के साथ ही संजय को जान से मारने की धमकी देने वाले बृजेश शर्मा ने भी उसकी पिटाई की। लोगों ने आरोप लगाया कि जब एसओजी की टीम ने संजय को बुलाया था तो उसे वापस घर क्यों नहीं छोड़ा। इसलिए उन पर भी कार्रवाई की जाए। कोतवाल डीसी ढौंडियाल ने कहा कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। घटना में दोषी किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।
घेराव करने वालों में मृतका की माता रुकमणि देवी, भाई मन्नू, परमजीत सिंह, राजेश कुमार, मनोज जग्गा, अमित मनचंदा, अनिल सुखीजा, रवि पॉल, हिमांशु वर्मा, सर्वजीत सिंह, अंबिक चौधरी, गुरुबख्श सिंह आदि शामिल थे।

Related posts