
नई दिल्ली। वेलकम इलाके में 12 साल की बच्ची के साथ सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिछले कई दिनों से आरोपी मासूम को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। सोमवार जब आरोपी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो बच्ची भागकर अपने रिश्तेदार के पास पहुंची और आप बीती बताई। पुलिस से मामले की शिकायत की गई। मेडिकल में मामले की पुष्टि होने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक मासूम की मां ने दूसरी शादी कर ली है। वह अपने दूसरे पति के साथ ही रहती है। जबकि महिला की 12 साल की बच्ची अपने पहले सौतेले पिता के साथ ही रह रही थी।
