जावेद ने पत्नी के दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

नई दिल्ली। साहिल के पिता जावेद ने अपनी पत्नी के दोस्तों पर ही बेटे की हत्या का आरोप लगा दिया। उसका कहना था कि पत्नी के दोस्तों की आंखों में साहिल खटकता था। उसे रास्ते से हटाने के लिए ही उसकी हत्या की गई। गोकुलपुरी थाना पुलिस सना के मिलने-जुलने वाले लोगों से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
साहिल के पिता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके और सना के बीच विवाद शुरू हो गया। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिस कारण दोनों करीब चार साल पहले अलग हो गए थे। जावेद ने बताया कि साहिल उसके साथ रहना चाहता था, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद सना जबरन उसे अपने साथ ले गई। जावेद से अलग होने के बाद सना ने दूसरी शादी भी कर ली। जावेद ने बताया कि दूसरे पति से उसे एक लड़की हुई। कुछ समय बाद दूसरे पति से भी सना का विवाद हो गया। वहीं, सना ने बेटे की मौत पर किसी पर कोई शक नहीं जताया।

Related posts