
बद्दी से ग्रेट इंडियन ट्रैक्टर यात्रा शुरू
बद्दी (सोलन)। 75 एचपी इंडो फार्म ट्रैक्टर को सोमवार को बद्दी स्थित इंडो फार्म फैक्टरी परिसर से बद्दी से कन्याकुमारी तक की ‘ग्रेट इंडियन ट्रैक्टर जर्नी’ के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये वही ट्रैक्टर है जो शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस में अपने स्टाइलिश लुक्स के साथ दिखाया गया है। कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीएन धर ने हरी झंडी दिखा कर ट्रैक्टर को रवाना किया। भारत में ट्रैक्टर पर किया जाने वाला ये सबसे लंबा सफर होगा और इसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज कराने का दावा किया जा रहा है।
कंपनी के सीईओ राहुल खन्ना ने बताया कि 7 हजार किलोमीटर के अनुमानित सफर के दौरान 28 शहरों में शांति का संदेश दिया जाएगा। यात्रा 21 सितंबर, 2013 तक वापस पहुंचने की उम्मीद है। सीएन धर ने बताया कि शांति यात्रा दिल्ली, ग्वालियर, बंगलुरु, मुदरै, उड्प्पी, पंजिम, सूरत, पुणे, उदयपुर और बीकानेर आदि शहरों से हो कर गुजरेगी।
—
स्पोर्ट्स कार जैसा महसूस कर रहे जयवीर विर्क
बद्दी (सोलन)। देश में शांति का संदेश देने के लिए जा रहे जयबीर सिंह विर्क ने बताया कि वह आधुनिक तकनीक से बने ट्रैक्टर पर स्पोर्ट्स कार जैसा महसूस कर रहे हैं। शांति का संदेश देने के साथ ही अपने शानदार रिकार्ड के लिए भी ये सफर यादगार रहेगा।
आईएसओ सर्टिफाइड कंपनी है इंडो फार्म
बद्दी (सोलन)। इंडो फार्म हिमाचल प्रदेश में आईएसओ सर्टिफाइड कंपनी है जो कि विश्वस्तरीय ट्रैक्टर्स, क्रेन्स, इंजन, डीजल जेनसेट्स और हाल ही में प्रस्तुत की गई हार्वेस्टर कारबाइन 1070 का निर्माण पिछले कर रही है। 1994 में स्थापित इस कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आरएस खडवालिया है।
