नालागढ़ में सम्मानित होंगे स्टार खिलाड़ी

नालागढ़ में सम्मानित होंगे स्टार खिलाड़ी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के राजपुरा में 16 अक्तूबर से 3 दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी शुरू होगी। इसमें करीब 36 टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान प्र्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पा चुके खिलाड़ियों को भी नवाजा जाएगा। टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। वहीं, एक महीने का प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा।
पुरुष वर्ग में 15 टीमें और महिला वर्ग में करीब 16 टीमों के अलावा हिमाचल पुलिस, वन विभाग, साई हॉस्टल धर्मशाला, साई हॉस्टल बिलासपुर, बिजली बोर्ड, पीएनटी की टीमें भी भाग लेंगी। यह जानकारी प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम के चेयरमैन ठाकुर रामलाल दी। वह सोमवार एसडीएम सभागार नालागढ़ में जिलास्तरीय एसोसिएशन की बैठक में बोल रहे थे। एसोसिएशन के महासचिव नंदलाल ठाकुर, जिलाध्यक्ष रामस्वरूप, एचपीएसआईडीसी के निदेशक राजेश वर्मा, पूर्व विधायक लखविंद्र राणा, कबड्डी संघ के प्रदेश महासचिव नंदलाल ठाकुर, जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप शर्मा, उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य हुस्न चंद ठाकुर, करनैल सिंह सैणी, पवन कुमार चंदेल, महासचिव ओपी रनोट, संयुक्त सचिव रणजीत सिंह, मेवा सिंह, कोषाध्यक्ष सरवण सिंह, तकनीकी सलाहकार जयपाल चंदेल, राकेश कुमार, जसवीर सिंह, संजीव कुमार, मुख्य सलाहकार बाबू संसारी लाल, डा. भूपेंद्र ठाकुर, तहसीलदार आरडी हरनोट, बीडीओ जगदीश भभौरिया, एनआईए के प्रेस सचिव अनिल शर्मा, प्रवीण और राजकुमार भी मौजूद रहे।

Related posts