सरगना को ढूंढने पंजाब जाएगी पुलिस

मंडी। जाली करेंसी मामले में सदर थाना पुलिस गहन छानबीन में जुटी है। जाली करेंसी तैयार करने वाले गिरोह के सरगना तक पहुंचने के लिए पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की पूछताछ कर रही है। आरोपियों से पुख्ता सबूत मिलने पर जिला पुलिस टीम ने जांच के लिए पंजाब जा सकती है। शनिवार को सदर थाना पुलिस ने पंडोह के समीप नाका लगा कार बुलेरो जीप से 72 हजार 500 रुपये की जाली करेंसी के साथ तीन युवक तथा एक युवती को गिरफ्तार किया था। सभी पंजाब के रहने वाले हैं। अदालत से चारों आरोपियों को सात दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
जाली करेंसी लेकर मनाली जा रही चारों आरोपी फतेहगढ़ के निजी संस्थान में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस को जाली करेंसी गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश है। पुलिस अधीक्षक आरएस नेगी ने कहा कि चारों आरोपियों को सात दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए गहन जांच कर रही है।

Related posts