वन रक्षक का व्यक्तिगत साक्षात्कार 19-20 को

चंबा। चंबा वन वृत्त में वन रक्षकों के पद के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार चार सितंबर से नौ सितंबर तक मुख्य अरण्यपाल के कार्यालय में निर्धारित किया गया था।अब यह साक्षात्कार किसी कारणवश इन तिथियों के अनुसार नहीं हो पाएगा। अब चयनित उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार 19 और 20 सितंबर को सुबह दस बजे से मुख्य अरण्यपाल के कार्यालय में निर्धारित किया गया है। मुख्य अरण्यपाल एआरएम रेड्डी ने बताया कि उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से अलग से भेजा जा रहा है। उन्हाेने कहा कि अगर किसी अभ्यर्थी को पत्र न मिले या इस संबंध में कोई जानकारी हासिल करना चाहे तो वे दूरभाष नंबर 01899-222237 पर या व्यक्तिगत तौर पर दिनांक 16 सितंबर तक संपर्क कर सकते हैं।
19 को होंगे इनके साक्षात्कार
रोल नंबर 56, 91, 99, 134, 139, 152, 158, 192, 199, 218, 228, 266, 268, 275, 285, 293, 295, 304, 328, 329, 354, 366, 367, 427, 432 वाले प्रत्याशियों का साक्षात्कार 19 सितंबर 2013 को होगा।
20 को इनके साक्षात्कार
20 सितंबर को रोलनंबर 444, 453, 466, 469, 487, 551, 562, 580, 599, 618, 628, 629, 647, 648, 650, 689, 720, 724, 725, 781, 785, 803, 808, 830, 831 का साक्षात्कार होगा।

Related posts