बारिश से मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा

भवारना (कांगड़ा)। बरसात ने इलाके के लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बारिश से कहीं सड़कें अवरुद्ध हैं, तो कहीं मकान गिर गए हैं। पंचायत बारी के रविंद्र कुमार का स्लेटपोश मकान गिर गया है। दो माह बाद बेटी की शादी होने वाली है। अब परिवार की परेशानी काफी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार पंचायत बारी में रविंद्र कुमार का स्लेटपोश मकान रात करीब 12 बजे गिर गया। इसमें परिवार बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। वहीं, स्थानीय पटवारी ने नुकसान का जायजा ले लिया है

Related posts