
दमिश्क: ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष अलेइद्दीन बोरोजेरदी ने कहा है कि सीरिया के खिलाफ किसी विदेशी हमले की चिंगारी समूचे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लेगी। बोरोजेरदी ने कल यहां एक प्रेस कांप्रेंस में कहा कि अमेरिका की अगुवाई में सीरिया के खिलाफ सैनिक कार्रवाई के प्रतिकूल परिणाम सामने आएंगे।
उन्होंने कहा कि हम समझते हैं कि सभी क्षेत्रीय देशों को मिलकर सीरिया संकट का राजनीतिक समाधान निकालने के लिए प्रयत्न करने चाहिए।’ उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि आज इस्लामिक देश और वहां के लोग तकफिरी, मूलत: सुन्नी मुस्लिम, के साथ जुडे हुए हैं जो यहूदीवाद से प्रेरित है। ईरानी संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां आए बोरोजेरदी ने कहा कि उनके दौरे का मकसद विदेशी हमलों की धमकियों के मद्देनजर सीरिया के प्रति ईरान के समर्थन की पुष्टि करना है।
