तालिबान के साथ औपचारिक बातचीत नहीं : पाकिस्तान

तालिबान के साथ औपचारिक बातचीत नहीं : पाकिस्तान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने स्पष्ट किया है कि सरकार तालिबान के साथ फिलहाल कोई औपचारिक बातचीत नहीं कर रही है। जियो न्यूज ने कल अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने एक बयान में कहा है कि सरकार इस संबंध में एक नीति बनाने पर विचार कर रही है।

तालिबान के साथ औपचारिक बातचीत को एक जटिल मुद्दा बताते हुये उन्होंने कहा कि सरकार इस संबंध में अपनी रणनीति तैयार कर रही है तथा सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेकर ही इस पर अमल किया जाएगा। खान ने तालिबान के साथ बातचीत की सलाह संबंधी मीडिया रिपोर्टों को असामयिक बताया और कहा कि बातचीत दोनों तरफ से ही हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले सप्ताह कराची से यहां आने के बाद इस मुद्दे को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे।

Related posts