चंद्रापुरी की उपेक्षा और स्थायी पुनर्वास न होने से गुस्साए

रुद्रप्रयाग। आपदा प्रभावित चंद्र्रापुरी क्षेत्र की उपेक्षा और स्थायी पुनर्वास न होने से नाराज लोगों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने शासन, प्रशासन, सांसद और विधायकों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
रविवार को 11 बजे चंद्रापुरी में सभी लोग एकत्रित हुए और मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक प्रभावितों की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रशासन प्रभावितों का स्थायी पुनर्वास करने के बजाय उन्हें जंगलों में प्री-फेब्रिकेटेड हट में बसा रहा है। उन्होंने हरियाणा की तर्ज पर प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। प्रदर्शनकारियाें ने ऊखीमठ तहसील प्रशासन पर प्रभावितों को समय पर आपदा राहत राशि और राहत सामग्री न देने का आरोप लगाया। चंद्रापुरी में नुकसान के लिए क्षेत्र में कार्य कर रही जल विद्युत परियोजनाओं को दोषी बताया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से मानकोनुसार मुआवजा और प्रभावितों को योग्यतानुसार परियोजनाओं में रोजगार देने की मांग की।

इंसेट
प्रदर्शन से पूर्व चंद्रापुरी आपदा प्रभावित संघर्ष समिति का गठन भी किया गया। समिति में योगंबर नेगी संरक्षक, बृजमोहन बिष्ट अध्यक्ष और प्रमोद पडियार को सचिव चुना गया।

Related posts