अवैध रेत के साथ तीन गिरफ्तार

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से रेता ले जाने के जुर्म में दो डंपरों के चालकों सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
सैंज निवासी चालक केवल पांडे और कठायतबाड़ा निवासी क्लीनर दीवान सिंह डंपर संख्या यूके 04 सीए-3558 में 125 कट्टा रेत लेकर आरे बाईपास की तरफ जा रहे थे। इसी डंपर के साथ ग्वाड़ निवासी चालक चतुर सिंह भी ट्रक संख्या यूए 02- 2167 में 66 कट्टा रेत लेकर जा रहा था। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ उप खनिज नियमावली की धारा 357/70 और खान, खनन अधिनियम 4/21 के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में तीनों को कोतवाली से ही जमानत मिल गई। ट्रकों का चालान किया गया है।

Related posts