सीमा की सजग प्रहरी है एसएसबी : शेरखाने

डीडीहाट। एसएसबी का स्थापना दिवस यहां 11वीं वाहिनी में धूमधाम से मनाया गया। उद्घाटन प्रभारी सेनानायक एसडी शेरखाने ने किया। कहा कि एसएसबी की यह वाहिनी 64 किमी लंबी नेपाल से लगी सीमा का बखूबी हिफाजत कर रही है। इस वाहिनी को यहां जनवरी 2003 को नेपाल सीमा पर तैनात किया गया था।
इस मौके पर खेलकूद सहित कई कार्यक्रम हुए। रस्साकस्सी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। जी और एफ कंपनी के बीच रस्साकस्सी का मुकाबला हुआ। जिसमें जी कंपनी ने जीत हासिल की। जूडो-कराटे का भी प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में 262 कर्मियों ने हिस्सा लिया। उप सेनानायक बरजीत सिंह, सहायक सेनानायक एल आशा कुमार, एचजेएस मिन्हास, गौतम सागर, डा.अविनाश पुनिया सहित तमाम कर्मी मौजूद थे।
एसएसबी की स्थापना चीन युद्ध के बाद 1 सितंबर 1964 को अरुणांचल प्रदेश में हुई थी। एसएसबी के पास देशभर में नेपाल से लगी 1751 किमी तथा भूटान से लगी 696 किमी सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

Related posts