
हल्द्वानी। हिम्मतपुर, हरिपुर नायक के लोगों ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ाए जाने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। भाजपा के भुवन भट्ट ने कहा कि पेट्रोलियम कीमतों में वृद्धि से बाजार में तेजी आएगी। पहले से महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं का कमर टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता आहत है। लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस से अपना हिसाब चुकाएंगी। पुतला फूंकने वालों में अमर सिंह, पूरन भट्ट, कन्नू भट्ट, प्रवीण जोशी, जितेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र बिष्ट, हरेंद्र तड़ागी, हितेश पाठक, शैल भट्ट, मयंक भट्ट, जगदीश जोशी, कैलाश पाठक और जितेंद्र कपिल शामिल थे।
