जिला प्रभारी मंत्री आज करेंगे खाद्य सिक्योरिटी एक्ट का शुभारंभ

हल्द्वानी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं नैनीताल जिला प्रभारी प्रीतम सिंह ने रविवार को जिले के अफसरों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आम जनता तक पहुंचाने को कहा। जिला प्रभारी मंत्री सोमवार को हल्द्वानी एमबी डिग्री कालेज से फूड सिक्योरिटी एक्ट का शुभारंभ करेंगे। इसमें 100 परिवारों को खाद्यान्न वितरण किया जाएगा, इसकी तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रीतम सिंह शाम को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। वहां जिले के उच्चाधिकारियों के साथ विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट आरडी पालीवाल, एसडीएम हरबीर सिंह समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद थे।

Related posts