35 सेमी बढ़ा झील का जल स्तर

नई टिहरी। टिहरी बांध की झील का जल स्तर रविवार को 35 सेमी बढ़ गया। शनिवार को जल स्तर 820.25 आरएल मीटर था, जो रविवार को बढ़कर 820.60 आरएल मीटर दर्ज किया गया।
बीती रात हुई बारिश से जल स्तर में वृद्घि हुई है। भिंलगना और भागीरथी से रविवार को 1200 क्यूमेक्स पानी आया। रविवार को टिहरी बांध से 1170 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। इनमें 580 क्यूमेक्स पावर हाउस और 600 क्यूमेक्स स्पिलवे से छोड़ा गया। टिहरी बांध से 1000 मेगावाट और कोटेश्वर बांध से 400 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। इन दिनों चारों टरबाइन चल रही है

Related posts