
गोपेश्वर। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिनी हाकी प्रतियोगिता रविवार को सम्पन्न हुई। सब-जूनियर बालक-बालिका हाकी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीआईसी गोपेश्वर की रेड टीम ने एसजीआरआर ब्लू को 2-0 से हराया। बालिका वर्ग में जूनियर हाईस्कूल ग्वाड-देवलधार ने राजकीय जूनियर कन्या हाईस्कूल नैग्वाड को 9-7 से हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिताओं में विजेता, उपविजेता टीमों को जिला बालीवाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत ने पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर एमएल जैन, सुनीता बर्त्वाल, कमल किशोर चौहान, अखिलेश बहुगुणा, बीएस चौधरी मौजूद थे।
