ट्रक आनर्स समिति ने तय की किराए की दरें

टनकपुर। माल वाहक वाहनों में ओवर लोडिंग पर अब मां पूर्णागिरि ट्रक आनर्स समिति शिकंजा कसेगी। ओवर लोड़िग पाए जाने पर वाहन को पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। समिति ने माल भाड़े की दरें तय कर इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया है।
पंचमुखी महादेव धर्मशाला में आयोजित समिति की बैठक में ट्रक मालिक और ट्रांसपोर्टरों ने ओवर लोडिंग को लेकर विचार-विमर्श किया। समिति ने माल भाड़े की दरें भी निर्धारित की हैं। टनकपुर से चंपावत का किराया 55 रुपये, लोहाघाट का 65, पिथौरागढ़ का 100, गंगोलीहाट का 110, डीडीहाट का 120, मदकोट का 160, झूलाघाट का 115, मुनस्यारी का 170 और धारचूला का 160 रुपये प्रति कुंतल तय किया है। मां पूर्णागिरि ट्रक आनर्स समिति के अध्यक्ष सुरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ट्रक आनर्स एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष विजय पलड़िया, भुवन सिंह कठायत, नंदन पाटनी, नवीन जोशी, वीरू चंद, हयात बिष्ट, धर्मानंद राय, मोहन शर्मा, महेश देउपा, गिरीश गोयल, हंसराज देउपा, हल्द्वानी के प्रकाश पांडेय, अतुल शाह, दयाकिशन शर्मा, पिथौरागढ़ के संजय शर्मा, उमेश पाटनी, आलोक पाल आदि मौजूद थे।

Related posts