
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक महिला झुलस गई। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों को लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के मुख्य बाजार में शनिवार की देर रात 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन टूट गई। इससे वहां से गुजर रही एक महिला झुलस गई। यह देख आसपास के लोगों ने झुलसी महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हाईटेंशन लाइन टूटने से क्षेत्र में रात भरा अंधेरा छाया रहा। इधर रविवार की सुबह जब विद्युत कर्मी तार ठीक करने पहुंचे तो उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बिजली कर्मियों को खरी खोटी सुनाते हुए प्रदर्शन भी किया। उन्होंने बिजली के तारों से होने वाले हादसों के लिए महकमे को जिम्मेदार ठहराया। इस मौके पर पार्षद मोन निषाद, अभिषेक, सोहन, नरेश सरकार, सूरज विश्वास, विश्वजीत मंडल, तपन चक्रवर्ती, सुदर्शन मंडल, मनोज निषाद आदि थे।
