जगदीश चुफाल एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित

अल्मोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक में वक्ताओं ने एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव के लिए जगदीश सिंह चुफाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। इस मौके पर संसदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी ने छात्रसंघ चुनाव में कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने एनएसयूआई की भूमिका महत्वपूर्ण बताई। जगदीश सिंह चुफाल ने संगठन का प्रत्याशी घोषित करने पर सभी का आभार जताया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, नगर अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, दुग्ध संघ प्रशासक दीप सिंह डांगी, युवा कांग्रेस लोक सभा अध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू, पूर्व ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप जंगपांगी, छात्रसंघ अध्यक्ष संजय वाणी, पालिका सभासद मुकेश नेगी, हेम तिवारी, सचिन आर्या, त्रिलोचन जोशी, युवा अख्तर हुसैन, प्रदीप बिष्ट, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष परवेज सिद्दकी, छात्रसंघ सचिव निखिलेश पवार, उपसचिव अतुल वर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव कर्म्याल, प्रयाग जोशी, अमन अंसारी, राजीव कर्नाटक, हिमांशु मेहता, शशांक माहेश्वरी, कपिल पांडे ने विचार रखे।
बैठक में उमंग सिंघल, संतोष मेर, कमलेश परिहार, गोपाल भट्ट, अर्जुन कुमार, अरविंद जोशी, पंकज गुरुचरण, हिमांशु, गोकुल जोशी, राहुल खोलिया, अरुण जोशी, प्रेम पवार, कमल जोशी, पंकज जोशी, प्रदीप बिष्ट, मोहन देवली आदि मौजूद थे।

Related posts