
मंडी। जाली करेंसी मामले में युवती समेत गिरफ्तार चार आरोपियों से सदर थाना पुलिस गहन छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों ने जाली करेंसी के गोरखधंधे के बारे में कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से अहम सबूत हाथ लगेंगे।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमनदीप सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी आली नंगल गुरदासपुर, जोधवीर सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब, संदीप सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह तथा युवती ने अपना नाम हरजोत कौर निवासी चमकौर साहिब बताया। छानबीन कर रही पुलिस को आरोपी जाली करेंसी के बारे में अनभिज्ञता जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी सुंदरनगर में एक निजी रेस्ट हाउस में ठहरे थे। इन्होंने रेस्ट हाउस मालिक को पांच-पांच सौ रुपये के तीन नोट दिए। नोट जाली होने का पता लगने पर पुलिस ने नाका लगा कर आरोपियों को पंडोह में धर दबोचा था।
सदर थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि आरोपियों के पास जाली करेंसी कहां से आई, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस गिरोह की तह तक पहुंचने के लिए गहन छानबीन कर रही
