चैलचौक पंचायत का कोरम पूरा, कई प्रस्ताव पारित

चैलचौक (मंडी)। चैलचौक पंचायत में रविवार को ग्राम सभा की बैठक हुई। कोरम पूरा होने से विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की गई। पंचायत में गत वर्ष हुए विकास कार्यों पर चर्चा की। ग्राम सभा में पिछली ग्राम सभा की कार्यवाही को पढ़ा गया। जिसके अनुरूप आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई। इंदिरा आवास योजना के तहत करीब एक दर्जन लोगों की सूची पर प्रस्ताव पारित किया गया। पेंशन के करीब एक दर्जन से अधिक मामले निपटाए गए। इसके अलावा सिंचाई टैंक और मनरेगा की सेल्फ वार्ड वाइज पारित की गई। इस मौके पर पंचायत सचिव राकेश कुमार, प्रधान कन्हैया लाल, उपप्रधान कुमार चंद, वार्ड सदस्य तेज सिह, डिमु राम, चेत राम, बीडीसी सदस्य चिंता देवी, सतर्कता कमेटी के अध्यक्ष मुरारी लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

भीम सिंह एससी-एसटी कर्मचारी संघ के प्रधान
चैलचौक (मंडी)। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ चच्योट इकाई के चुनाव जिला अध्यक्ष कर्म सिंह की अध्यक्षता में चैलचौक में सर्वसहमति से करवाए गए। जिसमें भीम सिंह यादव को प्रधान चुना गया। जबकि, पवन कुमार को महासचिव, चांद राम को कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपप्रधान लाल सिंह, सचिव मोहन सिंह यादव, उपप्रधान टेक सिंह, संयोजक कृष्ण चंद, कोषाध्यक्ष चांद राम, संगठन सचिव बृजलाल, कार्यालय सचिव तपेंद्र नेगी, प्रेस सचिव दर्शन कुमार चुने गए। जबकि हरि सिंह, मनसा राम और जालम सिंह को जिला डेलीगेट चुना गया।

Related posts