निसमोर के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को घेरा

उत्तरकाशी। आपदा में क्षतिग्रस्त हुए रास्तों को ठीक करने सहित विभिन्न मांगाें को लेकर निसमोर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए नायब तहसीलदार का घेराव किया। समस्याओं के शीघ्र निदान का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए।
शनिवार को भटवाड़ी के दूरस्थ गांव निसमोर के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे और नायब तहसीलदार रमेश बहुगुणा का घेराव किया। ग्रामीणाें को कहना था कि आपदा से ग्रामीणों की सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि तबाह हो गई और रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए थे। गांव में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीणों को अभी तक राहत सामग्री भी नहीं मिल पाई। नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। घेराव करने वालों में ग्राम प्रधान जितेंद्र राणा, सोवेंद्र राणा, गोविंद सिंह चौहान, धनवीर सिंह, भान

Related posts