
अल्मोड़ा। बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने आज चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की हीलाहवाली से आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं।
महिला मोर्चा कार्यकत्रियां दिन में चौघानपाटा में एकत्र हुईं। महिलाओं ने हाथों में प्याज लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों से देश में आवश्यक वस्तुओं के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। सब्जी बनाने के लिए जरूरी प्याज के दाम 60 रुपये किलो पहुंच गए हैं। सब्जी, राशन समेत जरुरी वस्तुओं के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। कांग्रेस की केंद्र और राज्य सरकार महंगाई पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है। चेतावनी दी गई कि यदि महंगाई पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो मोर्चा सड़कों पर उतरकर सरकार की नींद हराम कार्यक्रम चलाएगा।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रमा जोशी, उपाध्यक्ष किरन पंत, महामंत्री मीना भैसोड़ा, कमला भट्ट, तुलसी चौहान, हेमा चम्यला, जानकी आर्या, लता बोरा, बीना नयाल, दीपा आर्य, ललिता पंचपाल, बसंती आर्या, विद्या बिष्ट, हेमा मावड़ी, कुमाऊं संयोजिका नर्मदा तिवारी, जया मेहता, लीला बोरा, लक्की वर्मा, जानकी चम्याल, सुशीला साह, मीना नेगी, रमा वर्मा, गीता नयाल, प्रेमा कांडपाल, शांति बिष्ट आदि ने भाग लिया।
