सीआईएसएफ मुख्यालय में ई ऑफिस शुरू

नई दिल्ली। सीआईएसएफ ने कागज रहित कार्य संचालन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में ई ऑफिस की शुरुआत की। महानिदेशक राजीव ने सीजीओ परिसर स्थित सीआईएसएफ मुख्यालय में इसका उद्घाटन किया।
इस परियोजना को सफल बनाने के लिए तकनीकी अनुभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए महानिदेशक ने कहा कि, ई ऑफिस के माध्यम से कागजों पर निर्भरता को कम किया जा सकेगा। यह प्रणाली बल को बेहतर डाटा स्टोरेज की सुविधा प्रदान करेगी। सीआईएसएफ का दावा है कि एनआईसी द्वारा विकसित ई ऑफिस अपनाने वाला यह पहला केंद्रीय सशस्त्र बल बन गया है

Related posts