
सोलन। सोलन में 6वीं जिला स्तरीय पाइका खेलों में एथलेटिक्स छात्र वर्ग में सोलन ने ट्रॉफी जीती। वहीं धर्मपुर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। छात्राओं में कंडाघाट पहले और धर्मपुर दूसरे स्थान पर रहा। बाक्सिंग छात्र वर्ग में कुनिहार प्रथम, नालागढ़ द्वितीय और छात्राओं में ये स्थान कुनिहार और धर्मपुर ने अर्जित किए।
कुश्ती में नालागढ़ पहले और कुनिहार दूसरे स्थान पर रहा। छात्र वर्ग की जुड्डो प्रतियोगिता कुनिहार ने जीती तथा नालागढ़ दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में कुनिहार व धर्मपुर पहले व दूसरे स्थान पर रहे। ताइक्वांडों में लड़कों की प्रतियोगिता सोलन ने जीती, धर्मपुर दूसरे स्थान पर रहा, वहीं लड़कियों में नालागढ़ और धर्मपुर ने ये स्थान हासिल किये। कबड्डी में लड़कों में नालागढ़ प्रथम व धर्मपुर दूसरे स्थान पर, लड़कियोें में नालागढ़ और सोलन ने पहले दो स्थान हासिल किए। वॉलीबाल में लड़कों में नालागढ़ विजयी रहा और सोलन दूसरे स्थान पर तथा लड़कियों में कंडाघाट तथा सोलन ने पहले और दूसरे स्थान अर्जित किए। बास्केटबॉल में लड़कों की प्रतियोगिता कंडाघाट ने जीती तथा सोलन दूसरे स्थान पर रहा, लड़कियों में कुनिहार व नालागढ़ ने क्रमश: ये प्रतियोगिताएं जीती। बैडमिंटन में सोलन ने ट्राफी हासिल की और धर्मपुर दूसरे स्थान पर रहा। हॉकी में कंडाघाट प्रथम व सोलन दूसरे स्थान पर रहा। मार्चपास्ट में कुनिहार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता सोलन के उपायुक्त मदन चौहान ने की। उप निदेशक उच्च शिक्षा डा. चंद्रेश्वर शर्मा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पृथ्वी राज भागचंटा मौजूद रहे।
