स्पेशल वोल्वो में आपका सफर और भी सुहाना

शिमला। शिमला से दिल्ली पहुंचने के लिए अब आपको दस घंटे या इससे अधिक बस सफर करने कर जरूरत नहीं है। एचआरटीसी ने शनिवार को स्पेशल वोल्वो बस सेवा शुरू की है। यह बस आपको नौ घंटे में पहुंचा देगी। वोल्वो की चंडीगढ़ बस अड्डे में एंट्री नहीं होगी, इससे करीब एक घंटे की बचत होगी। तर्क दिया जा रहा है कि सीधे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब बेवजह चंडीगढ़ नहीं घुमाया जाएगा। बस पंचकूला से सीधे जीरकपुर के लिए निकल जाएगी। चंडीगढ़ में एंट्री न होने के कारण किराया भी अन्य वोल्वो बसों के मुकाबले कम होगा।
मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी अनिल सेन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए शिमला दिल्ली के बीच एक और वोल्वो सेवा शुरू की गई है। बस चंडीगढ़ नहीं जाएगी जिसके चलते समय कम लगेगा।

शिमला से चलने का समय – 7:00 सुबह (टूटीकंडी आईएसबीटी)
दिल्ली से चलने का समय – 9:30 रात (दिल्ली आईएसबीटी)

शिमला से दिल्ली का किराया – 802 रुपये (सामान्य वोल्वो)
स्पेशल वोल्वो का किराया – 775 रुपये

Related posts