अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मिशन 14 पर करेगा फोक्स

मंडी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ वर्ष 2014 में होने वाले चुनाव के लिए राष्ट्र स्तर पर रणनीति बनाएगा। एक-दो सितंबर को दिल्ली में प्रकोष्ठ की बैठक होने जा रही है। इसमें देश भर के मुस्लिम समुदाय को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी से जोड़ने तथा कांग्रेस की ओर से देश भर में समुदाय के प्रति भाजपा की सोच को लेकर फैलाई भ्रांतियां दूर करने के लिए योजना बनाई जाएगी। हिमाचल की तरफ से प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद राजबली एवं पांच अन्य पदाधिकारी प्रतिनिधित्व करेंगे।
दो दिवसीय इस सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी मुख्य रूप से प्रकोष्ठ के नेताओं को संबोधित करेंगे। प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद राजबली की अगुवाई में महामंत्री सलीम मोहम्मद एवं जीएस बब्बू भी शामिल होंगे। जबकि तीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद राजबली ने कहा कि वर्ष 2014 में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा के साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

Related posts