प्रधानमंत्री को कभी ‘चोर’ नहीं कहा: राजनाथ

प्रधानमंत्री को कभी ‘चोर’ नहीं कहा: राजनाथ

जम्मू: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ने प्रधानमंत्री के लिए कभी ‘चोर’ जैसे विशेषण का प्रयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत संस्कारी पार्टी है और उसका गाली-गलौच में कोई विश्वास नहीं है।

राजनाथ ने आरोप लगाया कि देश को गंभीर आर्थिक संकट में डालने के लिए कांग्रेस पूरी तरह जिम्मेदार है। कांग्रेस नीत यू.पी.ए. सरकार की गलत नीतियों एवं भ्रष्टाचार के कारण ही वर्ष 1991 जैसे हालात पैदा हुए हैं और अब तो सरकार के मंत्री भी मानने लगे हैं कि आर्थिक संकट से निपटने के लिए देश का सोना गिरवी रखने की नौबत आ गई है इसलिए यू.पी.ए. सरकार को तुरंत सत्ता छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि यदि यह सरकार सत्ता में रही तो हालात और खराब होते चले जाएंगे। जम्मू में भाजपा कार्यकत्र्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में राजनाथ ने कहा कि डॉलर के मुकाबले जितनी तेजी से रुपए की कीमत गिरी है, उतनी तेजी से किसी अन्य एशियाई देश की करंसी की कीमत नहीं गिरी।

Related posts