
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नशे के सौदागराें पर ज्वालामुखी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी के तहत पुलिस को 336 ग्राम चूरापोस्त के साथ एक आटो चालक को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक एएसआई रघुवीर सिंह की टीम रात्रि गश्त के दौरान हर वाहन की चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हाेंने एक आटो को रोका। शक होेने पर आटो चालक जोगिन्द्र पाल निवासी गांव बगेड (सिहोरपाई) के आटो की चेकिंग की गई तो उसमें से 336 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आटो चालक को पकड़कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
