
पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके में एक बार फिर वीरवार को आए भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। पालमपुर व आसपास के गांवों में जब लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग घरों से बाहर निकल आए। वीरवार को पालमपुर में भूकंप के झटके शाम करीब 3.40 पर महसूस किए गए। हालांकि कई लोगों को इसका पता नहीं चल पाया। लेकिन जिन लोगों ने यह झटके महसूस किए वह लोगों एक दम घरों से निकल आए।
पिछले दिनों से बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग खौफ मेें हैं। भूकंप के झटकों का खौफ लोगों के दिलों में शाम तक दिखा। कई लोग घर के अंदर जाने से डरते रहे। इलाके में बार-बार आ रहे झटकों से लोगों को किसी बड़ी अनहोनी का अंदेशा होने लगा है। विक्कू, कुलदीप, हैप्पी, विकास, राजेश, विनोद, मनीष, अमर, सुदर्शना, सुभद्रा, कविता, रजनी, बिंदु, प्रवीण, ममता, सावित्री, शकुंतला, राजेंद्र, प्रवीण, इंदु, सुनील व राजेश आदि लोगों ने कहा कि वीरवार आए भूकंप के झटकों से एकदम वह घरों से बाहर आ गए थे।
