
अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी विनोद कुमार पाण्डेय ने गृह सचिव को पत्र भेजकर न्याय की मांग की है। पत्र में कहा है कि गांव के कुछ लोग रंजिशन उसके परिजनों का उत्पीड़न कर रहे हैं। बीते दिनों हत्या करने की नियति से उसका अपहरण भी उन लोगाें द्वारा कर लिया गया था, और पिटाई भी की गई थी। इस मामले की मालीपुर थाने में प्राथमिकी में भी दर्ज है। पुलिस ने अपहरण के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने गृह सचिव से आरोपियोें पर कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।
