
कराची: पाकिस्तान के कराची में कल हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कराची के गुलशन इकबाल इलाके में सफारी पार्क के समीप गोलीबारी में अहले सुन्नत बल जमात संगठन के प्रवक्ता अकबर सईद फारूकी घायल हो गए।
फारूकी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उन्होंनें दम तोड दिया। कराची के सुरजानी नगर में सेक्टर ए इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी और भय का माहौल व्याप्त हो गया। इसके अलावा आसपास के इलाकों में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शहर के इब्राहीम हैदरी इलाके में कोरांगी चौराहे से दो लोगों के शव बरामद किया है। इन शवों की शिनाख्त नहीं की जा सकी है।
