यूजीसी नेट की दोबारा परीक्षा आठ को

नई दिल्ली। यूजीसी नेट की दिल्ली रीजन की 30 जून को रद्द परीक्षा अब 8 सितंबर को होगी। इसमें दिल्ली रीजन के 13000 छात्र 70 से अधिक विषयों की परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए 25 सेंटर बनाए गए हैं। यूजीसी ने परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। किरोड़ीमल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुप्ता के अनुसार, परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें खास यह है कि जर्मन (विषय कोड 44) विषय के तहत दिल्ली के सभी छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। गौरतलब है कि यूजीसी नेट के साथ-साथ 30 जून को यूजीसी एजुकेशन ऑफिसर्स की परीक्षा भी थी। दोनों परीक्षाओं के सेंटर एक साथ थे, लेकिन नेट परीक्षा सेंटर बदलने के चलते छात्रों ने हंगामा कर दिया था। उसके बाद यूजीसी ने परीक्षा रद्द कर दी थी।

Related posts