आईपीयू में खेल प्रतियोगिताएं 29 से

नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी में नए सत्र शुरू होने के साथ खेलकूद गतिविधियों का आगाज हो रहा है। विश्वविद्यालय में वालीबॉल, फुटबॉल व रोड रन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें छात्र-छात्राएं दोनों शामिल होंगे। डायरेक्टर स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सीएस राय के अनुसार, आयोजन के बहाने नए और पुराने छात्रों में एक-दूसरे से जान-पहचान कराना है। पहले चरण में 29 अगस्त को रोड रन का आयोजन होगा। इसमें छात्र छह तो छात्राएं तीन किलोमीटर दौड़ेंगी। वालीबॉल प्रतियोगिता 31 अगस्त को होगी, जबकि इसी दिन फुटबॉल में दोनों वर्गों की प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।

Related posts