ISI का सिख आतंकियों को अल्टीमेटम: ‘भारत पर हमला करो या जाओ’

ISI का सिख आतंकियों को अल्टीमेटम: ‘भारत पर हमला करो या जाओ’

नई दिल्ली: पिछले कई सालों से पाकिस्तान में शरण लेकर रह रहे सिख आतंकियों के आराम के दिन लद गए हैं लेकिन इससे भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। केन्द्रीय इंटैलीजैंस एजैंसियों को मिली सूचना के मुताबिक आई.एस.आई. ने इन आतंकी संगठनों के नेताओं से कहा है कि या तो वे भारत पर अटैक करें या फिर यहां से चले जाएं। इकट्ठा की गई जानकारी बताती है कि बब्बर खालसा इंटरनैशनल के रतनदीप सिंह को आई.एस.आई. ने इस ऑप्रेशन की जिम्मेदारी सौंपी है।

माना जा रहा है कि रतनदीप हाल ही में भारत आया था और उसने कुछ लोगों को भी अपने साथ जोड़ा है। नोट में कहा गया है, ‘‘इस वक्त रतनदीप ने पाकिस्तान में सिख नौजवानों का एक छोटा-सा ग्रुप बनाया है। इन युवाओं को विस्फोटक बनाने और ए.के.-47 जैसे हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।’’ नोट में कहा गया है कि भारत में आतंक फैलाने के लिए आई.एस.आई. ने सिख आतंकी संगठनों को लश्कर-ए-तोयबा जैसे दूसरे आतंकी संगठनों से मदद दिलाने का भी भरोसा दिया है।

पिछले दिनों अरैस्ट किए गए लश्कर के आतंकी अब्दुल करीम टुंडा ने भी कहा था कि आई.एस.आई. सिख आतंकवाद को फैलाने के लिए बब्बर खालसा इंटरनैशनल की मदद कर रही है। आई.बी. की रिपोर्ट भी टुंडा के दावे की पुष्टि करती है। इंटैलीजैंस एजैंसियां सिख आतंकी संगठनों की एक्टिविटीज पर नजर रखे हुए हैं।

Related posts