एक रात में टूटे पांच मकानों के ताले

पिथौरागढ़। शहर के पियाना क्षेत्र में एक ही रात को पांच जगह चोरों ने ताले तोड़ दिए। लेकिन अराजक तत्व सामान चोरी नहीं कर सके। पुलिस ने मौका मुआयना कर हालात का जायजा लिया। अलबत्ता मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
क्षेत्र के सभासद विक्की वाल्मीकि ने बताया कि शनिवार रात पियाना वार्ड में कतिपय अराजक तत्वों ने नरेंद्र टम्टा सहित पांच लोगों के मकान के ताले तोड़ डाले। नरेंद्र टम्टा फौज में आसाम में तैनात हैं। इसके अलावा शेष लोग भी अलग-अलग कारणों से घरों में नहीं थे। तलाश करने के बाद चोर कीमती सामान नहीं मिलने से चोर सामान छोड़ कर भाग गए। कुछ मकानों का सामान घर से बाहर भी फेंका। जानकारी मिलने पर दरोगा अशोक गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुआयना किया। अलबत्ता रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। सभासद ने पुलिस से आरोपियों की धरपकड़ करने की मांग करने के साथ ही गश्त बढ़ाने की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि सिर्फ ताले टूटे हैं, चोरी नहीं हुई है। लेकिन बेखौफ चोरों द्वारा पांच घरों के ताले तोड़ने में सफल रहने पुलिस की मौजूदगी पर सवाल उठाता है।

Related posts