दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के अमन विहार में शनिवार शाम दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चे दीवार पर झूल रहे थे। घटना के बाद परिजनों ने संजय गांधी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस प्लॉट मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमन विहार के पांडेय एंकलेव स्थित खाली प्लॉट में खड़ी दीवार पर दो बच्चे नूर (7) और आदिल (6) झूल रहे थे। शाम करीब 7 बजे दीवार भरभराकर ढह गई। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को मलबे से निकालकर संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। लोगों ने बाहर जाम भी लगा दिया गया था। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीवार काफी पुरानी है। बारिश की वजह से जर्जर हो गई थी।

Related posts