
बागेश्वर। आपदा के कारण कुछ फलों और सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। प्याज की कीमतों में राष्ट्रीय स्तर पर हुई बढ़ोतरी का असर यहां भी देखा गया। दो माह में प्याज की कीमत प्रति किलो 40 रुपये से बढ़कर 60 रुपये तक पहुंच गई है। बागेश्वर नगर क्षेत्र में शिमला मिर्च 60 से बढ़कर 80 रुपये किलो, टमाटर 50 से 60, बैंगन 30 से 40, बंद गोभी 20 से 40 , लौकी 20 से 30, करेला 30 से 40, तोरई 50 से 60 , पहाड़ी तोरई 90 से 100, कद्दू 20 से 30 रुपये किलो में पहुंच गया है। सब्जी के थोक विक्रेता भूपेंद्र जोशी बबलू और फुटकर विक्रेता रमेश सिंह टंगड़िया बताया कि आलू और खीरे की कीमतें 15 रुपये और 30 रुपये किलो पर ही स्थिर हैं। फलों में सेब की कीमत 140 से घटकर 100 रुपये किलो हो गई है। केला और पपीता की कीमतें 40 रुपये किलो पर ही स्थिर हैं। अनार 140 से 150 रुपये किलो बिक रहा है।
